जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह सहित चार की मौत

रांची/जमशेदपुर।

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव (एनएच हाईवे) पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब एक कार खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये और गाड़ी में सवार लोगों के सर कट गये। घटना गुरूवार तड़के हुए है।

इस दुखद घटना की जानकारी मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा, “इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हादसे के सटीक कारण और अन्य विवरणों की जानकारी अभी आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *