छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर संवाद, जल ग्रहण किया

रांची।

जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से बुधवार को वीडियो कॉल के माध्यम से लगभग आधे घंटे तक सीधा संवाद हुआ।इस दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए तथा आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए हौसला बढ़ाया। सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया।देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह भी किया।आज सत्याग्रह धरना का 12वां दिन तथा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन जारी है। मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *